गाजीपुर में बिजली विभाग की टीम ने बकाया बिल वसुली के साथ बिजली चोरी को रोकने के लिए आपरेशन चलाया और बिजली चोरी को लेकर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से दहशत फैल गई। आगे भी ये अभियान जारी रहने वाला है।
गाजीपुर में बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए बिजली निगम व विजिलेंस की संयुक्त टीम की ओर से संयुक्त आपरेशन चलाया गया और रेड मारी गई। इस दौरान अवैध तरीके से बिजली जलाने पर 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बकाया होने पर 17 बिजली कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष शर्मा ने बताया कि नगर के रायगंज, स्टीमरघाट, संगत कला, वैद्य टोली आदि मुहल्लों में अभियान चलाया गया। कुल 32 बिजली कनेक्शन चेक किया गया।
बताते चलें कि गाजीपुर में तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। विभागीय तौर पर अल्टीमेटम के बाद भी बकाया बिल जमा नहीं किया जा रहा लिहाजा अब बिजली विभाग का आपरेशन आगे भी जारी रहने वाला है।