इधर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ चोरों को चिन्हित करने में जुट गए। पीड़ित शोरूम संचालक सौरभ बरनवाल ने बताया कि चोरों ने 10 लाख के स्मार्ट फोन पर हाथ साफ कर दिया है। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चोरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।