गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में सोमवार की देर रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नगदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
पुलिस विभाग में तैनात भांवरकोल थाना क्षेत्र के मुर्तजीपुर निवासी बृजबिहारी राय नगर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में मकान बनवाकर रहते हैं। वहीं अवधेश राम भी अपना मकान बनवाकर रहते हैं। दोनों परिवार के लोग बीते पांच मई को परिवार के साथ गांव गए थे। देर रात चोरों ने दोनों घरों का ताला तोड़कर घर से सारा सामान उड़ा दिया। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने पीड़ितों को फोन से दी। परिजनों ने बताया कि चोरों ने घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात, कीमती सामान, लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई। कोतवाली प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।