फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रगमंच कर्मी मोहन राकेश समेत दो सम्मानित

विज्ञापन
प्रयागराज में आयोजित लिटरेरी फे​स्टिवल कार्यक्रम में रंगमंच कर्मी मोहन राकेश को सम्मानित करते फ
विज्ञापन
दिलदारनगर। संस्था गुफ्तगू की ओर से बाजार निवासी प्रसिद्ध रंगमंच कर्मी मोहन राकेश समेत मरणोपरांत कवि एवं पत्रकार जनार्दन ज्वाला को प्रयागराज में लिटरेरी फेस्टिवल कार्यक्रम में सोमवार को सुधाकर पांडेय सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मोहन राकेश को यह सम्मान लगभग चार दशक तक मंचीय रंगकर्म में योगदान के लिए दिया गया। मुख्य अतिथि अभिनेता रजा मुराद और विशिष्ट अतिथि ग़ज़लकार शबीना अदीब ने पुरस्कार प्रदान किया। जनार्दन ज्वाला को मरणोपरांत मिले सम्मान को उनके पुत्र डॉ. विकास यादव ने ग्रहण किया। रंगमंच कर्मी मोहन राकेश और डॉ. विकास यादव ने कहा कि यह सम्मान कला, रचना, कलाकारों और पत्रकारों का सम्मान है। इससे युवा रचनाकारों और पत्रकारों को प्रेरणा मिलेगी। ऐसे सकारात्मक कार्यक्रम समाज को नई दिशा देते हैं और सकारात्मकता का माहौल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सृजन किसी भी क्षेत्र में हो, वह समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करता है, इसलिए सकारात्मक सृजन पर बल देना चाहिए। ऐसे सम्मान से कलाकारों और पत्रकारों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सृजन किसी भी क्षेत्र में हो, वह समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करता है, इसलिए सकारात्मक सृजन पर बल देना चाहिए। ऐसे सम्मान से कलाकारों और पत्रकारों का हौसला बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें