फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपा विधायक के पुत्र सहित तीन पर अपहरण की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/ भड़सर। सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक जै किशन साहू के पुत्र सहित तीन और 25 से 30 अज्ञात पर अपहरण, मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि वाराणसी जनपद के चिरईगांव निवासी उद्योगपति रमेश कुमार आर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 9 दिसंबर 2025 को उद्योग बंधु की बैठक में शामिल होने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया था। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें एक फैक्टरी में बंधक बनाकर रिवॉल्वर से जान से मारने की धमकी दी थी। मारपीट भी की थी। इसके बाद आरोपियों ने उनके नंदगंज स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचकर सिलिंडर उठाने का प्रयास किया था। कर्मचारियों के डायल 112 पर सूचना देने के बाद आरोपी पुलिस से उलझते हुए भाग गए। जाते-जाते फायरिंग भी की थी।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही विधायक के भतीजे मनीष साहू पर भी एक युवक से मारपीट का मामला दुल्लहपुर थाने में दर्ज हुआ था। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि अंकुर साहू, आनंद गुप्ता, ब्रिज मोहन गुप्ता के खिलाफ नामजद और 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी सिटी डाॅ. राकेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें