फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक का पिता ने किया अंतिम संस्कार, गोली लगने से हुई थी मौत

विज्ञापन
मोहव गांव में मृतक अजय कुमार के आवास के पास जुटे ग्रामीण व परिजन। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
गाजीपुर/नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के पासीपुरवा में सोमवार रात गोली लगने से मृत अजय कुमार का पिता ओमप्रकाश ने पुलिस की मौजूदगी में गाजीपुर घाट पर मंगलवार की देर शाम अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सोमवार की रात जुए का खेल देखने के दौरान हुए विवाद में पेट में गोली लगने से अजय की मौत हो गई थी। वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम करीब सात बजे शव घर लाया गया। देर रात पुलिस की मौजूदगी में गाजीपुर घाट पर पिता ओमप्रकाश ने इकलौते बेटे को मुखाग्नि दी।
सोमवार रात तालाब के पास जुआ देखने के दौरान हुए विवाद में बकराबाद का ग्राम प्रशासक संजय बिंद पर अजय कुमार (28) को पेट में गोली मारने का आरोप है। वहीं, गोली लगने से राजमिस्त्री सुरेंद्र राम (35) भी घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में गोली लगी है। उनका उपचार वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस हत्या के पीछे की असल वजह और अन्य संदिग्धों की भूमिका खंगाल रही है। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस जुए के विवाद के साथ घटना के पीछे के अन्य कारणों की भी पड़ताल कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें