अमर उजाला में खबर छपने के बाद भीमापार बाजारवासियों को जल-जमाव से मुक्ति दिलाने के लिए शुरु हुआ मर?
- फोटो : GHAZIPUR
भीमापार। स्थानीय बाजार की सड़क पर महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। 300 मीटर तक सड़क गड्ढे में तब्दील थी। इसे ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर बुधवार से लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इससे लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने अमर उजाला के इस प्रयास की भरपूर सराहना की है।
बीते 17 जून को अमर उजाला ने भीमापार बाजार की सड़क पर हुए जलजमाव की खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद बाजार के लोगों ने जलजमाव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया था। साथ ही बाजारवासियों ने मार्ग के जलजमाव में धान की रोपाई कर विरोध जताया था। जिसे अखबार ने 22 जून को प्रमुखता प्रकाशित किया था। खबरों को संज्ञान में लेकर पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के जेई नदीम खान ने कहा कि बरसात को देखते हुये अभी मार्ग पर ईंटों की टुकड़ी बिछाकर उस पर जीएसबी का चूरा डाला जाएगा। फिर रोलिंग के जरिये सड़क को आवागमन करने के लायक बना दी जाएगी।