सुहवल। थाना क्षेत्र के युवराजपुर गांव निवासी बीएसएफ में एनएसजी कमांडो उद्धव कुमार ने बीते 23 जून को पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर खुद और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसपी ने इस मामले में थाना को कार्रवाई का आदेश भी दिया था। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। कमांडों ने चेतावनी दिया कि अगर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार के साथ धरना पर बैठेगा।
क्षेत्र के युवराजपुर गांव निवासी उद्धव कुमार बीएसएफ में एनएसजी कमांडो हैं। उसने पुलिस को करीब एक सप्ताह पूर्व थाना में प्रार्थना पत्र दिया कि गांव निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी और उसका दोस्त नशे में धुत होकर मेरे दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण मैं और परिवार भयभीत हैं। थाना पुलिस की तरफ से संबंधित के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने से निराश कमांडो ने 23 जून को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले से अवगत कराते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने थाना पुलिस को इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बावजूद इसके थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पीड़ित उद्धव कुमार में निराशा है। उसने चेतावनी दिया कि अगर आरोपियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वह परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना पर बैठेगा।