दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार को एक गर्भवती महिला यात्री ने नवजात शिशु को जन्म दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में गर्भवती महिला नेहा अपने पति नरेश कुमार के साथ पटना जा रही थी।
जमानिया स्टेशन से ट्रेन खुलने पर नेहा को प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन पहुंचते ही नरेश पत्नी नेहा को लेकर प्लेटफार्म पर उतर गया और नेहा ने नवजात शिशु को जन्म दिया। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी पहुंची और महिला और नवजात को 108 एंबुलेंस से दिलदारनगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जीआरपी चौकी प्रभारी विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि महिला और उसके नवजात शिशु को उप स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।