फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर टेंट का सामान लेकर गाजीपुर से सैदपुर जा रही पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई । हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली के मुकेश (13) गांव के सरफराज (19), विकास यादव (18), आकाश कुमार (20), विशाल कुशवाहा (18) और रसूलपुर पचरासी निवासी अशोक चौहान (21) के साथ टेंट हाउस का सामान लेकर गाजीपुर आए हुए थे। शादी समारोह समाप्त होने तथा बरात लौट जाने के बाद सुबह एक पिकअप पर टेंट का सामान लादकर घर लौट रहे थे। पिकअप नैसारा गांव के पास हनुमान मंदिर से आगे पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आ गई। इससे पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पिकअप पर बैठे सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीण सभी को उपचार के लिए नंदगज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मुकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें