फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विश्व का कल्याण सनातन, हिंदू संस्कृति व हिंदू समाज से ही संभव

विज्ञापन
शहर के पीरनगर के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वन बिहार में शामिल स्
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वनविहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकल गीत और अमृत वचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कर स्वयंसेवकों ने शाखा और विभिन्न शाखा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रांत संघचालक अंगराज सिंह ने कहा कि संपूर्ण विश्व का कल्याण सनातन, हिंदू संस्कृति एवं हिंदू समाज के माध्यम से ही संभव है। इसी संस्कृति के उत्थान के बल पर भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज परिवर्तन के लिए निर्धारित पंच परिवर्तनों को आधार बनाकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ रहा है।
हम सभी स्वयंसेवकों का दायित्व है कि महर्षि अरविंद के स्वप्नों को साकार कर प्रत्येक हिंदू के हृदय में हिंदुत्व की चेतना को प्रज्ज्वलित करें।
इस चेतना की ज्वाला से अतीत के सभी आक्रमणों और विकृतियों को समाप्त करते हुए भारत माता के गौरवशाली अतीत का पुनः साक्षात्कार कर अपने मानव जीवन को सार्थक बनाएं। इस मौके पर जिला प्रचारक प्रभात, जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर संघचालक सर्वजीत समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें