फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लेखपाल को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तरका ग्राम पंचायत के पिंडरोई गांव में बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों के नुकसान का सर्वे रिपोर्ट न भेजे जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को लेखपाल राजेश यादव को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर लगभग दो घंटे बाद लेखपाल को मुक्त किया। क्षेत्रीय लेखपाल राजेश यादव अपने सहयोगी शिवाकांत चतुर्वेदी के साथ स्वामित्व सर्वे के लिए चूना डालने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान ग्रामीण उन्हें देख लिए और अपनी बिना सर्वे किये रिपोर्ट देने की बात कहने लगे। गुस्साए ग्रामीणों नेे लेखपाल राजेश यादव बैठा लिया और कहा कि बिना सर्वे किए गलत रिपोर्ट लगा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक राजनारायण चौधरी तथा उपनिरीक्षक प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे तथा समझा बुझाकर लेखपाल को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि लेखपाल को बंधक नहीं बनाया गया था। ग्रामीण फसलों के नुकसान की रिपोर्ट पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें