फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बर्दाश्त नही

Thu, 04 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील दिवस पर सदर, जमानिया, सैदपुर, जखनिया और मुहम्मदाबाद में बुधवार को 549 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें सिर्फ 34 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। जमानिया तहसील में जिलाधिकारी डॉ. अशोकचंद्र ने लंबित समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। चेताया कि अधिकारी इसमें ढिलवाई न बरतें।
विज्ञापन



जमानियॉ तहसील में 79 फरियादियों ने  शिकायत दर्ज कराई जिसमें दो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अन्य मामलों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए सप्ताह भर के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया।

 इस दौरान राधेश्याम पुत्र स्व. मुरलीराम ने उद्धरण खतौनी में नाम न दर्ज होने और मगरू यादव चकरोड की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्या निस्तारण को गम्भीरता से लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की  जाएगी।
विज्ञापन


 तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, विकलांग  विभाग,  विद्युत विभाग आदि प्रकरण अधिक आए। तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी ने जमानिया स्थित पोखरे के निर्माण कार्य एवं सुन्दरीकरण का निरीक्षण किया।

 उन्होंने कहा कि पोखरे के किनारे सीढ़ी का निर्माण किया जाय। पोखरे पर जर्जर हुए शौचालय का पुन: निर्माण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने करंडा धरम्मरपुर मार्ग से जमानिया को जोड़ते हुए गंगा पुल निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



     
जखनिया में  उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 72 मामले आए, जिसमें दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें