फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में ब्लू हाउस जीता

Thu, 04 Feb 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सन फ्लावर कांवेंट स्कूल के मैदान पर छह दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय तैराक बालिस्टर यादव ने किया। पहले दिन खो-खो प्रतियोगिता में बालकों के मिडिल वर्ग में यलो हाउस ने रेड हाउस को पराजित किया जबकि बालिका वर्ग में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को हराया।
विज्ञापन


बुधवार को बालकों के सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने यलो को तथा बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को पराजित किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि खेल से छात्र-छात्राओं में आत्मबल का विकास होता है। स्कूल के निदेशक हीरालाल यादव ने कहा कि खेल में हारने एवं जीतने वाले दोनों प्रतिभागी सम्मान के पात्र होते हैं।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी चार हाउस के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद श्रीवास्तव तथा मनोज यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें