फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Crisis: गाजीपुर में उपकेंद्र की ट्राॅली की प्लेट जली, 12 गांवों की बत्ती गुल; गर्मी से लोग बेहाल

Mon, 18 Aug 2025 12:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 25 हजार की आबादी को आठ घंटे तक बिजली नहीं मिली पाई। उपकेंद्र की ट्राॅली की प्लेट जल जाने से भारी समस्या उत्पन्न हो गई। खबर लिखे जाने तक कर्मचारी प्लेट को ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन
बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबीं काॅलोनियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Electricity Crisis: बिजली उपकेंद्र की ट्राॅली की प्लेट रविवार को जलने से आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे कस्बे समेत 12 गांवों में रहने वाली 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली निगम का दावा है कि बिजलीकर्मी मरम्मत में जुटे हैं।

विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र की ट्राॅली की प्लेट सुबह 10 बजे जल गई थी। इस कारण कस्बा समेत आसपास के 12 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने सोचा कि कोई फाल्ट होगा, कुछ देर में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

काफी देर तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों ने पता किया तो मालूम चला कि उपकेंद्र की ट्राॅली की प्लेट जल गई है। बिजली नहीं रहने लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। सबसे अधिक दिक्कत घरों में रहने वाली महिलाओं व बच्चों को हुई। बिजली आपूर्ति ठप होने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर कृषि कार्य प्रभावित नजर आया।
विज्ञापन


कस्बा के अलावा गौरा खास, शाहपुर सोमनराय, कवला जखनिया, सोफीपुर, पदुमपुर समेत 12 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली निगम के अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि उपकेंद्र में लगी ट्राॅली की प्लेट जल जाने से आपूर्ति बंद हो गई है। उसे ठीक कराया जा रहा है। प्लेट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें