फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: थानों से लेकर मंदिरों तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लहुरीकाशी कान्हा के भक्ति में लीन नजर आई। कोतवाली, थाना, पुलिस लाइन से लेकर मंदिरों व घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पुलिस लाइन में एसपी डॉ. ईरज राजा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। उन्होंने कलाकारों व रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कृत किया। इसी तरह शहर कोतवाली में भी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। वहीं जनपद के सभी थानों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विधि-विधान व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यही जनपद के मंदिरों का रहा। कई लोगों ने अपने घरों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकी सजाई थी। मां भवानी मंदिर मैनपुर में आकर्षक तरीके से झांकी सजाई गई थी। भजन-कीर्तन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जन्मोत्सव पर पूरा वातावरण श्रीकृष्ण कन्हैया लाल के जयकारे से गूंज उठा। क्षेत्र में जगह-जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। भांवरकोल थाना सहित पूरे क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मरदह : स्थानीय थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों द्वारा अपने-अपने घरों, मंदिरों में झांकियां सजाई गईं। कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ करके व उपवास रखकर कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया।थाने में पुलिस कर्मियों ने कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें