फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरों ने आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
राजापुर गांव स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरे सामान। स्रोत- पीड़ित
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार की रात चोर अशोक राय उर्फ गुड्डू के बंद पड़े मकान में छत के सहारे घुस गए। चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर और अलमारी में रखी नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर सोमवार को पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

अशोक राय ने बताया कि पत्नी पुष्पा राय और पुत्री के साथ वाराणसी गए थे। जब सुबह घर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी कान का झुमका व बाली, एक जोड़ी मंगलसूत्र और चेन, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का एक तिलक सेट और सोने का गला बंद, सोने का कड़ा, सोने से जड़ा रुद्राक्ष का माला चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें