गाजीपुर। जिले में सात विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। इस चुनाव में दिन में तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत संतोषजनक रहा। इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी हो गई। नतीजा यह हुआ कि मतदान संपन्न होने के बाद जिले में पिछले विस चुनाव की तुलना में करीब तीन फीसदी कम मतदान हुआ।
सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही विभिन्न विस क्षेत्रों के कई बूथों पर मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदाताओं की कतार लग गई थी। सुबह नौ बजे तक जिले में कुल 8.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जखनिया में 11.2, सैदपुर, गाजीपुर, जंगीपुर एवं मुहम्मदाबाद में नौ-नौ, जहूराबाद में पांच तथा जमानिया में 5.3 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। इसके बाद मतदान में कुछ तेजी आई। दिन में 11 बजे तक जिले में 20.05 प्रतिशत लोगों ने मतदान कर दिया था। इस दौरान जखनिया में 24, सैदपुर 21, गाजीपुर 19.92, जंगीपुर 20.15, जहूराबाद 13.6, मुहम्मदाबाद 21 तथा जमानिया में 20.4 फीसदी मतदान हुआ था। दिन में एक बजे जखनिया में 36.2, सैदपुर 32, गाजीपुर 32.5, जंगीपुर 33.15, जहूराबाद 32.4, मुहम्मदाबाद 36, जमानिया 36.2 तथा जिले में 34.15 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। दिन में तीन बजे तक जिले में 46.28 प्रतिशत में जखनिया में 49.9, सैदपुर 52, गाजीपुर 42.83, जंगीपुर 43.22, जहूराबाद 43.1, मुहम्मदाबाद 46 तथा जमानिया में 46.2 फीसदी वोट पड़ा था। शाम पांच बजे जखनिया में 58.9, सैदपुर में 56.2, गाजीपुर में 51.21, जंगीपुर में 52.45, जहूराबाद में 54.2, मुहम्मदाबाद 51, जमानिया 51.3 तथा जिले में 53.67 प्रतिशत लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाई थी। मतदान समाप्त होने पर जखनिया में 60.71, सैदपुर 58.13, गाजीपुर 54.2, जंगीपुर में 53.45, जहूराबाद में 59.03, मुहम्मदाबाद में 56 तथा जमानिया में 53.67 मतदान का प्रतिशत रहा।