फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 से 31 तक चलेंगी द्वितीय सत्र की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में द्वितीय सत्र की परीक्षाएं 24 से 31 जनवरी के मध्य आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन पूरी तरह से विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। परीक्षा में दिसंबर तक पूर्ण किए गए पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

इन प्रश्नों को तैयार करने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक की होगी। परीक्षा के संचालन के लिए आवश्यक सभी खर्चों का वहन विद्यालय में उपलब्ध कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे मूल्यांकन कार्य को कक्षाध्यापक और विषय अध्यापकों द्वारा समय पर पूरा कराएं। परीक्षा से संबंधित सभी अभिलेखों को स्कूल में सुरक्षित रखना अनिवार्य है। परीक्षा संपन्न होने के बाद एक निर्धारित तिथि पर अभिभावकों को आमंत्रित करना होगा बच्चों की प्रगति रिपोर्ट अवगत कराना है।
विज्ञापन

कोट-
सभी बीईओ को परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।- सचिन कुमार, बीएसए, चंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें