फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 2756 करोड़ की परियोजना की होगी डिजिटल निगरानी, एक क्लिक पर ग्रामीण कर सकेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में चल रही दो हजार 756 करोड़ की जल जीवन परियोजना की निगरानी अब दिल्ली व लखनऊ में बैठे अफसर ऑनलाइन तरीके से करेंगे। इसके लिए जल सारथी एप लांच किया गया है। एप पर जिले की परियोजना से संबंधित पूरी प्रगति रिपोर्ट अपडेट होती रहेगी। साथ ही ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब अधिकारियों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। वह अपने मोबाइल में डाउनलोड जल सारथी एप के माध्यम से पेयजल संबंधित शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन परियोजना की पहल वर्ष 2020 में हुई। वर्ष 2021 में परियोजना को लेकर डीपीआर बनाने का कार्य शुरू किया गया। इसके तहत 763 परियोजनाएं क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया। जिले की करीब 39 लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए तीन लाख 82 हजार 754 कनेक्शन करने का लक्ष्य रखा गया।
अब तक 3 लाख 15 हजार 810 से अधिक कनेक्शन हो चुके हैं। साथ ही 11 हजार 795 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाना भी तय हुआ। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। अब तक दो हजार 756 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन

मार्च 2028 तक जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट को पूरा करना है। निर्धाारित समयावधि में प्रोजेक्ट पूरा हो सके, इसके लिए शासन स्तर पर इसकी ऑनलाइन तरीके से निगरानी करने का निर्णय लिया गया है। इसीलिए जल सारथी एप लांच किया गया है।
जल जीवन मिशन केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसलिए दिल्ली व लखनऊ तक के अफसरों की निगाह प्रोजेक्ट पर रहती है। एप पर क्षेत्रवार विभागीय अभियंताओं का नंबर दर्ज है। इसके माध्यम से ग्रामीण उनसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही पेयजल को लेकर ऑनलाइन अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें