फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर के 12812 की अब तक नहीं आई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में आरटीपीसीआर जांच के 12812 लोगों की अब तक रिपोर्ट नहीं आ पाई है। छह माह से यह क्रम बना हुआ। वाराणसी से शत-प्रतिशत रिपोर्ट नहीं आने से संदिग्धों के संपर्क में आने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। यही नहीं रिपोर्ट नहीं मिलने से उपचार को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी रह रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट को लेकर इंतजार करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन

जिले में अब तक दो लाख 44 हजार 88 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई है। इसमें एक लाख 91 हजार 676 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें एक लाख 78048 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 13 हजार 628 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 12812 की रिपोर्ट अभी तक लंबित है। वहीं एंटीजन किट के माध्यम से 461732 लोगों की जांच हुई। इसमें 454602 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 7130 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में आरटीपीसीआर की लंबित रिपोर्ट के चलते संदिग्धों को होम आइसोलेशन में रहने का दावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाता है, लेकिन स्थिति यह है कि ऐसे संदिग्धों को इलाज के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कितने संदिग्ध संक्रमित होने के बाद स्वस्थ भी हो गए हैं। सबसे अधिक खतरा संक्रमण फैलाव का बना हुआ है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि वाराणसी से रिपोर्ट आने में विलंब होता है। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें