मानसून ने अब दस्तक दे दिया है, लेकिन शहर के कई इलाकों में खुले नाले को ढंकने का काम नहीं हो पाया है। ऐसे ही कई छोटी-बड़ी नालियों के खुले होने के साथ वहां कूड़े का ढेर भी लगा हुआ है। ऐसे में बरसात के दिनों खुले नालियों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने और चोक होने से सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति आम रहने वाली है। शहर के सकलेनाबाद, स्टेशन रोड, गांधी पार्क, अफीम फैक्ट्री के सामने साई मंदिर के पास, ददरी घाट को जाने वाली सड़क समेत कई सड़कों पर नालियों में ढक्कन नहीं होना बरसात के बाद उपजी परेशानियों को दावत दे रहा है।
खुली नालियों की वजह से शहर में बड़ी समस्या संक्रामक बीमारियों और मच्छर जनित बीमारियों की होती है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन की ओर से नाला, नाली को लेकर कराए गए कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, नगर पालिका प्रशासन की मानें तो शहर में फरवरी महने से नाले-नालियों की साफ-सफाई एवं ढ़कने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन जून के आखिर में शहर में नालियों को ढकने और साफ-सफाई के इंतजाम साफ दिख रहे हैं। नालियां खुला होने के कारण दिनभर दुर्गंध देता रहता है। ऐसे में कहीं ढक्कन नहीं है और जहां लगा था वो टूटा गया तो नया बदला भी नहीं गया।
आमघाट से झुन्नूलाल चौराह तक कई जगह टूटे ढक्कन
आमघाट से झुन्नू लाल चौराहा मार्ग पर कई स्थानों पर नाली का ढक्कन कई दिनों से टूटा पड़ा है। उसे बदला नहीं जा सका। स्थिति यह है कि नालियों में प्लास्टिक समेत अन्य सामान पड़ा होने से नाली के चोक होने का खतरा बना हुआ है। अगर जमकर बारिश हो गई तो यहां जल-जमाव की समस्या पैदा हो जाएगी।
ददरीघाट जाने वाली सड़क का ढक्कन खुला
ददरीघाट मार्ग पर नालियों पर ढक्कन की समस्या है। वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत भी नगर पालिका से की, लेकिन अब तक नालों को ढका नहीं जा सका। जिससे उठ रही दुर्गंध लोगों के बरसात में परेशानियों का सबब बन जाएगा
सकलेनाबाद का खुला नाला, बजबजा रहा
सकलेनाबाद के पास नोले की साफ- सफाई नहीं होने से बजबजा रहा है। पूरा नाला खुला होने से दुर्गंध भी आता रहता है। यहां आबादी काफी घनी और सड़क सकरा होने से दुर्घटना की आशंका होने के साथ संक्रामक बीमारियों का भी खतरा ज्यादा रहता है। बरसात के दिनों में सड़क भी जल-जमाव की समस्या होने से आवागमन की परेशानी हो जाती है।
नाली का पानी बाहर बह रहा
शहर के गांधी पार्क के पास नाली की साफ-सफाई नहीं होेन से इसमें सिल्ट जमा होने के साथ कूड़ा है। नाली में लगा ढक्कन भी टूट गया है। जिससे नाली का पानी बाहर आ रहा है। बरसात के दिनों में नाली का पानी सड़कों पर भरने की आशंका है। जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो सकती है।
नगर के सभी वार्डों के नाला-नाली की साफ-सफाई फरवरी माह से ही शुरू है। जो पुरा हो गया है। साथ ही जो नाले-नाली खुले है उसे ढ़कने का कार्य भी हो रहा है।
लालचंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका