फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी की दुनिया में छाए मेघबरन स्टेडियम के लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 23 जून सन 1894 को पेरिस में हुई थी। इस दिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के स्टार खिलाड़ियों ने भी बृहस्पतिवार को इसे सेलीब्रेट किया। स्टेडियम के संचालक ने कहा कि हाकी की दुनिया में मेघबरन स्टेडियम का डंका अब देश नहीं बल्कि सात समंदर पार अन्य देशों में भी बजता है।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों ने बताया कि मौजूदा दौर में मेघबरन स्टेडियम की खेल उपलब्धियां पूरे विश्व में प्रशंसा बटोर रही हैं। यह तब है जब कि मेघबरन स्टेडियम को सरकार से खेल सुविधाओं के नाम पर महज हॉकी का एक कोच मिला हुआ है। सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य खेल सुविधाओं से आज भी मेघबरन स्टेडियम महरूम है। हालांकि मेघबरन स्टेडियम का प्रतिनिधि मंडल कई बार प्रदेश एवं केंद्र सरकारों के खेल प्रतिनिधियों से मिलकर स्टेडियम का नाम हाकी इंडिया की सूची में शामिल होने का आग्रह कर चुका है। लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं हुई है। खेल प्रेमियों ने खेलो इंडिया का सेंटर मेघबरन स्टेडियम में ही स्थापित किए जाने की मांग की है।
ओलंपिक दिवस के अवसर पर मेघबरन स्टेडियम से निकलकर अंतरराष्ट्रीय हाकी के क्षितिज पर छाने वाले अपने सभी खिलाड़ियों का मैं अभिनंदन करता हूं। आशा है कि हमारी नर्सरी से निकलने वाले अभी कई खिलाड़ी भारतीय हाकी को नई दिशा देंगे।- इंद्रदेव, हाकी कोच करमपुर
विज्ञापन

पिछले दो-तीन वर्षों से गौतम एकेडमी के खिलाड़ी जिस तरह से वुशू और ताईक्वांडो खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बधाई के पात्र हैं। ओलंपिक दिवस के अवसर मैं देश के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।- अमित सिंह, ताइक्वांडो कोच गाजीपुर
अपने दमखम और बेहतर प्रदर्शन के कारण भारतीय हाकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंची है। ओलंपिक दिवस के अवसर पर मैं अपने देशवासियों से दुआ की अपील करता हूं। जिससे हम वहां अपने प्रदर्शन के बल पर तिरंगे का मान बढ़ा सकें। वैसे भी खेलो इंडिया स्कीम का नए खेलप्रेमियों को जमकर लाभ उठाना चाहिए।- ललित कुमार उपाध्याय, अर्जुन अवार्डी ओलंपियन
हाकी खेल में अपने हुनर और दमदार प्रदर्शन के बल पर मेघबरन स्टेडियम के खिलाड़ी पूरे विश्व में स्व. तेजू भैया का नाम रोशन कर रहे हैं। लहुरी काशी के एक छोटे से गांव करमपुर ने हाकी और कुश्ती में जो नाम कमाया है। मैं उनकी दिल से तारीफ करता हूं। खेल को अच्छी गति देने के लिए जनपद में खेल इंडिया का केंद्र शीघ्र खुल जाना चाहिए।- राजकुमार पाल, भारतीय हाकी टीम
ओलंपिक दिवस के अवसर पर मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जब मन लगा कर सिर्फ खेलने के कारण मैं इतनी सफलता प्राप्त कर चुका हूं। इसलिए कुछ भी मन लगा कर करिए। अपना पूरा स्टेमिना उसमें झोंक दिजीए। सफलता जरूर मिलेगी। वैसे भी हमारे यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बढ़ियां सुविधा देकर हम खिलाड़ियों से उच्च श्रेणी का प्रदर्शन निकाल सकते हैं।- उत्तम सिंह, अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी
ओलंपिक दिवस के अवसर पर मैं मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्वऽ तेजबहादुर सिंह को दिल से नमन करता हूं। क्योंकि उन्ही के प्रयास से क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चे देश विदेश जाकर हाकी का हुनर पेश करने के अलावा अपना जीवन भी संवार रहे हैं। बीते दिनों पंचकूला में आयोजित हुई खेलो इंडिया आयोजन में मेघबरन स्टेडियम के चार खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
पवन कुमार, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी
खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स के लिए कार्य होना बाकी
गाजीपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत जिले में एथलेटिक्स को लेकर सुविधाओं को बढ़ाया जाना है। साल 2019 में जनपद को एथलेटिक्स के लिए चुना गया था। इस क्षेत्र में खेलों इंडिया के तहत कार्य होना था। लेकिन कोरोना के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अभी यहां प्रशिक्षक कोच के आने का इंतजार है। जनपद में एक प्रशिक्षक कोच का पद सृजित है। नियुक्ति के बाद खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके बाद खेल गतिविधियां आगे बढ़ेगी।
ओलंपिक दिवस पर मेघबरन स्टेडियम में हुई हॉकी प्रतियोगिता
मौधा। ओलंपिक दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेघबरन की रेड एवं ग्रीन कपड़ों में सजी टीमों ने प्रतिभाग किया। मैच में ग्रीन टीम 5-3 के अंतर से विजय रही। खेल के 13वें व 25वें मिनट में रेड टीम की ओर से अंकित प्रजापति ने विपक्षी टीम पर दो गोल दागे। वहीं प्रेमदयाल, नीरज व सुधीर यादव ने क्रमश: 33 वें, 45 वें और 57 वें मिनट में फील्ड गोल दाग कर टीम को विजय दिलाई। जबकि ग्रीन की ओर से तीसरे मिनट में अजीत यादव, 11वें मिनट में राहुल और 52वें मिनट में मनोज यादव ही कुल मिलाकर तीन गोल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें