फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ब्लॉक लेकर बदला गया रेल पटरी का पाॅइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय बाजार के रेल फाटक के पास अप मेन लाइन में क्राॅसिंग के पास रेल पटरी का प्वाइंट बदलने के लिए रेल पथ विभाग द्वारा सुबह 9:25 से दोपहर 12.25 बजे तक लगभग दो घंटा 50 मिनट ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भदौरा रेलवे स्टेशन पर पटना-पीडीयू पैसेंजर व मालगाड़ी लगभग 50 मिनट तक खड़ी रही। ब्लॉक समाप्त होने के बाद पहले मालगाड़ी इसके बाद पटना-पीडीयू पैसेंजर को रवाना किया गया। वहीं, रेल पथ के अवर अभियंता दिलीप कुमार ने बताया मेन लाइन में रेल फाटक के क्रासिंग पास पुराने रेल पटरी में प्वाइंट को बदल कर नया लगाया गया, जिसके कारण अप में रेल परिचालन बाधित रहा। इस दौरान 30 किमी का काशन के साथ ट्रेनों का परिचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें