फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कायस्थ समागम का उद्देश्य है एकता का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव मंगलवार को जिले में आए। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आयोजित होने वाले कायस्थ समागम का मुख्य उद्देश्य एकता के प्रदर्शन के साथ समाज में राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण करना है।
पिछले विधानसभा के चुनाव में आठ सीटें हमारे लोगों को मिली थीं, जिनमें से छह पर विजय मिली। इसके बाद भी हमारे समाज को वह हक और सम्मान नहीं मिला, जिसका वह हकदार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय, हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि जी महाराज, प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, गोरखपुर के मेयर मंगलेश प्रसाद आदि भाग लेंगे।
उनके साथ कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कपिलकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश, अमन श्रीवास्तव का भी आगमन हुआ। जिलाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने स्वागत िकया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें