फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन संग निकली शोभा यात्रा

Mon, 02 Jan 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में प्रकाशोत्सव पर्व पर शोभा यात्रा निकालते सिख समुदाय के लोग।
विज्ञापन
सिक्खों के दसवें गुरू एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर सोमवार को नगर में सिख समुदाय की ओर से कीर्तन एवं शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गुरुद्वारा से शुरू होकर तहसील, हाटा रोड, यूसुफपुर बाजार, फाटक होते हुए देर शाम गुरुद्वारा पहुंची। इसके बाद रात में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन में सबसे आगे निशान साहेब शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। उनके पीछे स्कूली बच्चे हाथों में नशा उन्मुलन एवं समाज को अच्छे विचार देने संबंधी लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन



शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र गतका पार्टी थी। इसके युवक विभिन्न सांस्कृतिक संगीतों के धुनों पर हैरतअंगेज और खतरनाक करतब दिखा रहे थे। यात्रा के दौरान सिख समुदाय की स्त्री, पुरुष जत्थे बनाकर शबद कीर्तन करते चल रहे थे। इस शोभा यात्रा में गाजीपुर, बलिया, रसड़ा, जमानिया एवं दिलदारनगर से आए सिख समुदाए के लोग शामिल थे। शोभा यात्रा में गुरू ग्रंथ साहिब की सवारी को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अगुवाई विशेष वेशभूषा पहने पंच प्यारे कर रहे थे। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से त्रिलोचन सिंह, नरजीत सिंह, जसबीर सिंह, बिल्लू सिंह, इंद्रप्राल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुचरन सिंह, सतनाम सिंह, पिंटू सिंह, गुरप्रीत सिंह, देवेंदर कौर, नवजोत सिंह, राजेश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें