फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सूर्य की तरह चमके हॉकी के राजकुमारए निशाना साध 4 तीरंदाजों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खेल के क्षेत्र में वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा। सीमित संसाधनों, कच्चे ट्रैक और सामान्य मैदानों से निकलकर यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी मिली। हॉकी में राजकुमार पाल, उत्तम सिंह और अजीत यादव की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई।
कुसही हथौड़ा गांव निवासी सूर्य कुमार यादव ने टीम इंडिया को कई क्रिकेट की कई शृंखलाएं जिताने के बाद टी-20 टीम के कप्तान के रूप में नई पहचान बनाई। वहीं, करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम से निकले राजकुमार पाल और उत्तम सिंह ने एशियाई खेलों में, जबकि अजीत यादव ने जूनियर विश्वकप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले की धाक जमाई।
विज्ञापन

कुश्ती, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, खो-खो, ताइक्वांडो, क्रिकेट और फुटबॉल समेत अन्य खेलों में भी जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर वर्ष 2025 को यादगार बनाया। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों पर निशाना साधा। खो-खो, हॉकी और एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
वहीं, नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य शिलान्यास के सात साल बाद भी पूरा न होना निराशाजनक रहा। हालांकि नए साल में नेहरू स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ की सौगात मिलने की उम्मीद है, जिससे हॉकी खिलाड़ियों के सपनों को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें