फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिंचाई करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के परसनी गांव में शनिवार को खेत की सिंचाई कर रहे अखिलेश विश्वकर्मा (35) की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे सैदपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है। परसनी गांव निवासी गणेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनका बेटा अखिलेश विश्वकर्मा सुबह खेत में सिंचाई करने गया था। इस बीच उसे ठंड लग गई। इसके बाद वह पाइप लेकर घर जाने लगा। बताया कि अखिलेश गोमती नदी के पास पहुंचा ही था कि कांपते हुए गिर पड़ा।
विज्ञापन

तत्काल उसे सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाइयों में छोटा था। बड़े भाई अजय ने बताया कि अखिलेश ने सिविल पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा किया था। वहीं, पत्नी समता और परिजनों को लोग सांत्वना देते रहे। सैदपुर कोतवाल वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें