फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में रविवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पति को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पीड़ित ने 9 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम दिए गए तहरीर में राघोपुर गांव निवासी भाजपा सेक्टर के संयोजक एवं ग्राम प्रधान निर्मला कुशवाहा के पति पप्पू कुशवाहा (37) ने आरोप लगाया है कि मैं अपने गांव में मनरेगा का कार्य करा रहा था। इसी दौरान दिन में करीब दो बजे नौ लोग आटो से वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही नौ लोगों में मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल मुआयना कराया गया। पीड़ित पप्पू कुशवाहा की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें