फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट करके वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे स्टेशन व ट्रैक पर खतरनाक स्टंट करके सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले एक युवक को आरपीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने उसको नंदगंज थाना क्षेत्र के रजादी फतेहउल्लापुर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों रेलवे ट्रैक पर गिट्टी व लकड़ी का बोटा रखे जाने का मामला प्रकाश में आया था। दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। इसके बावजूद आरपीएफ की जांच अभी भी जारी है। जांच के दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों को खंगाला गया। इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब की जांच के दौरान एक आईडी पर दो युवक पाए गए। उनकी ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो से पता चला कि वह गंगा के रेल सह रोड ब्रिज पर लटकने, आंकुशपुर रेलवे स्टेशन पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो में युवक रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखते, पटरी के मध्य पत्थर उठाकर रखने तथा चलती ट्रेन के सामने दौड़ लगाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखकर आरपीएफ हरकत में आई। जांच करने पर एक आरोपी की पहचान संतोष बिंद निवासी रजादी फतेउल्लापुर थाना नंदगंज के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ की टीम रजादी फतेउल्लाहपुर पहुंची। मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान इसी गांव के निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई। हालांकि चंदन को आरपीएफ की टीम गिरफ्तार नहीं कर पाई। उसकी गिरफ्तारी में आरपीएफ की टीम जुटी हुई है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक, स्टेशन पर खतरनाक स्टंट करके वीडियो बनाने वाले संतोष बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें