फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की हदें पार: डंडे और रॉड से मारा, मरणासन्न हुआ तो सिर पर तीन बार पटकी ईंट; 10 लोगों के खिलाफ FIR

Sat, 21 Sep 2024 02:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक को बेरहमी से पीटने के बाद मरणासन्न होने पर उसके सिर पर तीन बार ईंट पटकी गई। घटना में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर में बाइक सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पिटाई के बाद मरणासन्न हालत में होने पर युवक के सिर पर तीन बार ईंट पटकी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 15 सितंबर का बताया जा रहा है। घटना को लेकर घायल की मां हरिशंकरी निवासी मीना सिंह ने शहर कोतवाली में एक नामजद और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यह है मामला
तहरीर के मुताबिक उनका बेटा आदित्य सिंह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में जन्मदिन की पार्टी मनाकर निकला था। आरोप है कि अचानक आठ-नौ लोग रॉड, लाठी, ईंट-पत्थर से वार करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में पिटाई के दौरान पीड़ित मरणासन्न हालत में होकर गिर पड़ा। इसके बाद भी उसकी रॉड और लाठी से पिटाई की गई। इसके बाद एक आरोपी ने दो बार ईंट उसके सिर पर पटका तो दूसरे ने ईंट जैसी किसी वस्तु से सिर पर वार किया। 

आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हमलावर लंका के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने मामले में शनि बिंद का भी नाम लिया है, जो लंका का निवासी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिलते ही एक नामजद और नौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के दौरान दो आरोपियों की पहचान हो गई हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें