फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम काटने पर हंगामा

Sat, 22 Aug 2015 11:39 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक के रामपुर उर्फ साधोपुर ग्राम पंचायत में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार की सुबह सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण में दावे और आपत्ति
विज्ञापन


के निस्तारण के लिए खुली बैठक ग्रामीणों के साथ की। मतदाता सूची से 595 लोगों का नाम काटे जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

सहायक निर्वाचन अधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
मालूम हो कि रामपुर ग्राम पंचायत के 3100 मतदाताओं में से 595 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची पुनरीक्षण से काट

दिए गए है। इसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए काफी देर तक हंगामा किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक ग्रामीण से उनके निवास स्थान एवं
विज्ञापन


परिवार में रहने वाले लोगों की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से दावे एवं आपत्ति के लिए प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। इस पर लोग निवार्चन अधिकारी को बारी-बारी से अपने दावे एवं आपत्ति के आवश्यक प्रमाण पत्र दिखाए। इसी बीच गांव

के राकेश राय ने पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुनरीक्षण मतदाता सूची से उनके परिवार के सभी लोगों का नाम काट दिया गया है। साथ ही वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार के लोगों का नाम भी मतदाता

सूची से हटा दिया गया है। वहीं खुली बैठक में ग्रामीणों का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर काफी समय तक चलता रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुनरीक्षण मतदाता सूची में लगे कर्मचारियों के विरूद्घ कार्रवाई नहीं हुई तो

ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंशा राय, नागा राय, अजीत राय, रमाज्ञा राय, दिवाकर, जगदीश, बीरबल, राजेश, उदय नारायण, राजस्व कर्मी संतोष तिवारी, बृजकिशोर एवं निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ मौजूद रहे।

गांव में मतदाता पुनरीक्षण सूची के संबंध में खुल बैठक आयोजित की गई थी। ग्रामीणों के आरोप की जांच की जाएगी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों के विरूद्घ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। = राजकुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें