पीजी कालेज में शनिवार को 15 अगस्त को जंगीपुर में हुई घटना में पुलिस की बर्बरता पूर्ण रवैये के खिलाफ छात्र कालेज में सांकेतिक धरने पर बैठ गए। इस मौके पर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि इस घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के
खिलाफ न्यायिक जांच करा कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की हिटलर रूपी तानाशाही रवैये को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि समय रहते इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। प्राचार्य
हरिहर सिंह अपने शिक्षकों के साथ धरना स्थल पर पहुचें और इस धरने को समर्थन दिया। इस मौके पर विजय विक्रम यादव, प्रतीक, अमरजीत यादव, अखिलेश यादव, विपिन कुशवाहा, विशाल कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव, दीपू यादव,
प्रदीप यादव, अभिषेक सिंह, शाश्वत सिंह, अमित कुमार जायसवाल, रुद्रमणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।