फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान पर जितना विश्वास करोगे उतना ही है अच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कस्बा बाजार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक प्रियंका पांडेय ने भगवान विष्णु के पांचवें अवतार की सुंदर कथा भक्तों को सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक दृश्य से हमारा पूरा आचरण बदल सकता है। इसलिए आंख और कान सभी पर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है। नर्क से बचने का एकमात्र सरल तरीका है भागवत भजन। जो जीव भागवत भजन करेगा, जो भगवान के नाम में विश्वास रखता है वो आसानी से भवसागर से तर जाता है। भगवान पर जितना विश्वास करोगे उतना ही अच्छा है।
उन्होंने कहा कि सदा अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। जैसा हम सुनते हैं, देखते हैं, ठीक वैसा ही आचरण करते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या देख रहे हैं, क्या सुन रहे हैं। देखना और सुनना अगर सुधरा हुआ हो, अच्छा हो तो व्यक्ति कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा। जो उचित हो हमेशा वही देखो और सुनो। भगवान के नाम का आश्रय लो, सत्संग करो, वहीं हमारे साथ जाएगा। इस दौरान वामन अवतार की झांकी निकाली गई और वामन अवतार को देख जयकारे से पूरा मंच गूंज उठा। इस अवसर पर महादेव पांडेय झुन्ना पांडेय बृजेश चौरसिया प्रमोद यदुवंशी कमलचंद बाबा घनश्याम जायसवाल रवि वर्मा रामा पांडेय आदि सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें