फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने डीएम से बातचीत कर हल निकालने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल परिसर में कस्तूरबा बालिका विद्यालय बनवाने का विरोध
विज्ञापन

मौधा। सैदपुर स्थित नार्मल स्कूल परिसर के खेलकूद मैदान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन बनवाने का लोगों ने विरोध किया है। सैदपुर वार्ड संख्या 13 के सभासद सुनील यादव के नेतृत्व में रविवार की सुबह लोग धरना देने पहुंचे लोगों को विधायक सुभाष पासी ने समझाया।
विज्ञापन

विधायक ने इस मसले पर जिलाधिकारी से बातचीत कर मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया और लोगों को शांत कराया। सभासद सुनील यादव ने बताया कि उन्होंने बीते शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक पत्रक देकर वहां मौजूद अधिकारियों के सामने बालिका विद्यालय का भवन बनवाये जाने का विरोध भी किया था। इसके अलावा नगर के प्रबुद्ध लोगों ने भवन निर्माण के विरोध में आपत्ति जताई थी। इस दौरान युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि आशु दुबे, सभासद लकी खान, सभासद चंदन, अजय जायसवाल, पवन सिंह, मनीष जायसवाल, आनंद यादव, परशुराम, मनीष यादव, सागर मोदनवाल, बंटी कश्यप, राजन विश्वकर्मा, मोनू गुप्ता और किशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें