फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Crime: अधेड़ की गोली मारकर हत्या, रातभर बगल चारपाई पर सोई रही पत्नी, सोकर उठी तो खून देख चीख पड़ी

Sun, 23 Jul 2023 11:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

रामबन गांव में गोविंद चौहान रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब दो से तीन बजे के बीच अज्ञात बदमाशों के गोली मारकर हत्या कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से और अत्याधुनिक हथियारों का प्रयोग करते हुए वारदात को अंजाम दिया,क्योंकि पास में ही दूसरे चारपाई सो रही पत्नी को भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
Ghazipur Crime: अधेड़ की गोली मारकर हत्या, रातभर बगल चारपाई पर सोई रही पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र रामबन गांव में घर बाहर चारपाई पर सो रहे अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इधर पास में दूसरी चारपाई पर सो रही पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लगी। उसकी रविवार की सुबह नींद टूटी तो पति का शव और बिस्तर पर खून देखकर चीख पड़ी। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सर्व सेवा संघ का मामला: आंखों में आंसू लिए समेटा सामान, कोई दरवाजा पकड़कर रोया तो किसी ने सुनाई व्यथा
रामबन गांव में गोविंद चौहान (50) रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब दो से तीन बजे के बीच अज्ञात बदमाशों के गोली मारकर हत्या कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से और अत्याधुनिक हथियारों का प्रयोग करते हुए वारदात को अंजाम दिया,क्योंकि पास में ही दूसरे चारपाई सो रही पत्नी को भनक तक नहीं लग सकी। वह सुबह सोकर उठी तो खून से लथपथ पति का शव देखकर चिखने- चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुँचे। मृतक की पत्नी, परिवार और ग्रामीणों से जानकारी लिए। एसपी ने कहा कि सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली। मृतक की पत्नी सदमे में है, इसकारण अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। घटना स्थल पर मौजूद परिजनों से भी जानकारी ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें