फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर चट्टी पर करीब नौ वर्ष पहले लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार की रात जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र स्थित बीरीबारी गांव से गिरफ्तार किया। मंगलवार को पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

2013 में तत्कालीन थानाध्यक्ष केके पांडेय पुलिस टीम के साथ लूट के करीब पांच ट्रक, एक इंडिको बरामद करने के लिए मेदिनीपुर चट्टी पर मौजूद थे। इस दौरान लुटेरों ने पुलिस पर फायर झोंका था। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को लूट के ट्रकों समेत दबोचने में कामयाब हो गई थी। जबकि मुख्य आरोपी जौनपुर के चंदवक थाना के बीरीबारी निवासी प्रमोद खरवार फरार चल रहा था। न्यायालय ने मुख्य आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने देर रात उसे चंदवक थाना के बीरीबारी गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गिरी ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ओमवीर सिंह, रोहित सिंह, दिलीप, मोहन तिवारी आदि आरक्षी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें