फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे आठ ट्रैक्टर सीज, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अवैध बालू खनन के मामले में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने बैजलपुर पेट्रोल पंप के पास से अवैध बालू लदे कुल आठ ट्रैक्टर और बोगा ट्राली को सीज कर दिया। इससे अवैध बालू खनन करने वाले माफियाओं में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अवैध बालू खनन एवं ढ़ुलाई की सूचना मिलने के बाद खनन अधिकारी पारसनाथ यादव एवं एआरटीओ परिवहन राम सिंह कोतवाली पहुंचे। अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर विभागीय जुर्माने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि अवैध बालू खनन में पकड़े गए आठ ट्रैक्टर ट्राली पर कुल लगभग आठ लाख के करीब जुर्माना वसूल किया जाएगा। सभी संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रति ट्रैक्टर ट्राली 90 हजार के करीब सरकारी जुर्माना वसूल किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना काफी दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी थी। इसके तहत यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर कोतवाल अशेषनाथ सिंह, एसएसआई राजीव कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें