फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय के खिलाफ आजीवन किया संघर्ष

Sat, 07 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वतंत्रता सेनानी एवं विधायक स्व. पब्बर राम की जयंती मद्धेशिया युवा दिवस के रूप में शहर से रीगल टाकिज के एक अहाते में शनिवार को मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने पब्बर राम के जीवन की चर्चा करते हुए उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में अखिल भारतीय मद्धेशिया युवा जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पब्बर राम ने अग्रणी भूमिका निभाई। वे अन्याय के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते रहे। उन्होंने मद्धेशिया समाज के युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं।

पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर ने कहा कि समाज के लोगों को पब्बर राम से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षित कर समाज को आगे बढ़ाएं। कहा कि शिक्षित व्यक्ति अपनी बात को हर मंच पर दमदारी से रख सकता है। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी संगठन में युवाओं की भागीदारी महत्व रखती है। युवा समाज के लोगों से संपर्क कर अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


 इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता, युवा महामंत्री विनोद गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, अवधेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, उमेश प्रसाद, प्रभाकर गुप्ता, माया साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, श्यामबली गुप्ता, रतन गुप्ता, रामाधार गुप्ता, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सुभाष गुप्ता तथा संचालन प्रभाकर मद्धेशिया ने किया। इस मौके पर समाज के कई लोगों को पब्बर राम सम्मान से सम्मानित किया गया।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर मद्धेशिया वैश्य समाज की ओर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सोनू कुमार गुप्त के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बब्बर राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सतीश गुप्त, चंदन गुप्त, प्रियरंजन, राजीव गुप्त, सूरज गुप्त, अजय, धन्नू गुप्त आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सुरेंद्र गुप्त तथा संचालन श्रवण गुप्त ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें