फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा छूटते ही उमड़ा बच्चों का रेला

Sat, 07 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो जिले के विभिन्न सड़कों पर प्रतिदिन लोगों को जाम का मुंह देखना पड़ता है, लेकिन शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा होने के कारण करीब एक घंटा तक महुआबाग चौराहा जाम में फंसा रहा।
विज्ञापन



जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में भाग में लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों को साथ परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज में आए थे। कुछ अभिभावक जहां बच्चों को बच्चों को छोड़कर चले गए , वहीं अधिकाश लोग वाहनों संग परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करते रहे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे से पहले सैकड़ों अभिभावक कालेज के मुख्य गेट पर पहुंच गए और पूरा मार्ग अभिभावकों से घिर गया। बड़ी संख्या में बच्चों के निकलने पर मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और जाम लग गया। स्थिति यह हो गई कि वाहनों को आगे बढ़ाने की कौन कहे, पांव भी बढ़ाना मुश्किल था।
विज्ञापन


भीड़ में फंसे लोग आगे-पीछे निकलने को लेकर शोर-शराबा करते रहे। इस दौरान सबसे ज्यादा उलझन महिलाओं और युवतियों को हुई। उन्हें धक्का-मुक्की के बीच जाम समाप्त होने का इंतजार करना पड़ा। पीछे फंसे लोग जाम को भांपते हुए अपने वाहनों को घुमाकर दूसरे रास्तों से निकले। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त पर होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें