फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अहिल्याबाई होलकर का जीवन आध्यात्मिकता और सुशासन का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सदर विधानसभा का जनप्रतिनिधि सम्मेलन भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जौनपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में सोच से परे, सामर्थ्य से ज्यादा काम किया। वह सनातन धर्म की संरक्षक थीं। उनका जीवन आध्यात्मिकता, धर्म-कर्म और सुशासन का अनुपम संगम था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी स्मृति आज भी जनमानस में अंकित है। वह आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी ओर से कराए गए कार्य आदर्श एवं अनुकरणीय हैं। सम्मेलन में नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अमरेश गुप्ता, मनोज बिंद, प्रीति गुप्ता, काशी चौहान, बलवंत बिंद, राणा सिंह, गोपाल राय, पवंजय पांडेय, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, शशिकांत, मुरली कुशवाहा, आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री सुरेश बिंद और आभार ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें