फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परीक्षा परिणामों में अनियमितता के खिलाफ एएसडीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पीजी कॉलेज के बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में सामने आई गंभीर अनियमितताओं को लेकर छात्र नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मांगों को लेकर कुलपति के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम चंद्रशेखर यादव को सौंपा। छात्रों का आरोप है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से जारी इन परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेवजह अनुपस्थित दर्शाया गया है या उन्हें अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है, जबकि उन्होंने अपनी सभी परीक्षाएं दी थीं।
विज्ञापन

इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन से भी संपर्क किया लेकिन उनकी समस्याओं का कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिल पाया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों ने अपनी व्यथा और अपनी मांगों को सामने रखा है। हमें विश्वास है कि छात्रों की आवाज़ कुलपति तक अवश्य पहुंचेगी, जिससे इस रिजल्ट में हुई अनियमितता कि स्थिति में तत्काल और निर्णायक हस्तक्षेप हो सके। छात्रों का भविष्य बर्बाद होने से बचाया जा सके। पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि छात्रों ने दिन-रात एक कर पढ़ाई की। उन्हें अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण करना सरासर अन्याय है और किसी भी कीमत पर अस्वीकार्य है। हमने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सभी उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन हो और सही परिणाम अविलंब जारी किए जाएं। पूर्व अध्यक्ष अनुज भारती ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं है। प्रभावित छात्र कृष्णानंद भारती ने कहा कि उन्होंने परीक्षा के लिए अथक परिश्रम किया जब अपना परिणाम देखा और उसमें अपने को अनुपस्थित पाया तो वह पूरी तरह से सदमे में थे। छात्रा नेहा सिंह ने कहा कि उन्हें दो नंबर मिल हैं। यह स्थिति उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित कर रही है। अनामिका ने कहा कि उन्हें शून्य नंबर दिया गया है। हम चाहते हैं कि हमारे सही परिणाम जल्द घोषित किए जाएं ताकि हम आगे की पढ़ाई जारी रख सकें। उन्होंने अनुरोध किया कि पूरे मामले की जांच की जाए। तत्काल प्रभाव से सभी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए। सही एवं संशोधित परीक्षा परिणाम अविलंब जारी करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं। पत्रक सौंपने वालों में आस्था कुशवाहा, विभा सिंह, रुबीना खातून, मनीषा साहनी, मुस्कान राजभर, निशा, जागृति राय, प्रीतम पासवान, सलोनी कुशवाहा, नीतीश मौर्या, राहुल मौर्या, रोहित कनौजिया, जयप्रकाश राम, निशांत चौरसिया, विनय, अंशुमान राणा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें