फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्रामीणों ने बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। रेवतीपुर ब्लॉक के डेढ़गवां से डोहला गांव तक की करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर हालत से तंग ग्रामीणों ने पानी से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो मार्ग को पूरी तरह जाम कर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में शामिल समाजसेवी हरिपाल राय ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इसे ग्रामीण जीवनरेखा मानते हैं। जबकि पिछले चार-पांच वर्षों से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ये गड्ढे अब तालाब जैसे दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं। सड़क पर घुटनों तक पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को इस मार्ग से आने-जाने में ज्यादा दिक्कत होती है। प्रदर्शन में अंजनी यादव, शंभू राम, अंजनी कुमार राय, कमलकांत उपाध्याय, बेचू प्रजापति, मुंशी राम, अजीत कुमार, मुरली राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अवर अभियंता शिशुपाल ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए लगभग 40 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें