रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर गाड़ी संख्या 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष गाड़ी के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन झांसी से 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार तथा आसनसोल से 30 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व सोमवार को 10 फेरों में किया जाएगा।
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल विशेष गाड़ी 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 09.20 बजे प्रस्थान कर औड़िहार रात 09.50 बजे, गाजीपुर सिटी 10.50 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
वापसी यात्रा में 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष गाड़ी 30 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को आसनसोल से शाम 05.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन हाजीपुर से रात 01.22 बजे खुलकर गाजीपुर सिटी भोर में 05.00 बजे, औड़िहार से 05.42 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।