थाना क्षेत्र के दवोपुर निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को गाली- गलौज व मारपीट सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि दवोपुर निवासी शोभनाथ यादव ने तहरीर दिया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे वह अपने घर पर बैठे थे। उसी समय विपक्षी अभिषेक उर्फ गोलू, रेनू देवी, पूजा यादव, खुशी यादव ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों के मारने पैर फैक्चर हो गया। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।