फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जालना-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन औड़िहार और गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से जालना-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। जालना-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन जालना से 07, 14, 21 व 28 अक्तूबर को प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

छपरा से 09, 16, 23 व 30 अक्तूबर को इसका संचालन प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरों में किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 07651 जालना-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी जालना से रात 11.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन छत्रपति शंभा जी नगर रात 12.20 बजे, तीसरे दिन वाराणसी से रात 03.35 बजे, औड़िहार से सुबह 05.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 06.40 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
वापसी यात्रा में 07652 छपरा-जालना साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी छपरा से रात 09.00 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 11.15 बजे, औड़िहार से 11.55 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एलएसएलआरडी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें