फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक सीजन में बढ़ी सोने की चमक

Mon, 18 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बढ़ी सोने की चमक
विज्ञापन
वैवाहिक समारोह के चलते सोने की चमक बढ़ गई है। एक माह से अधिक समय तक हड़ताल पर रहे सराफा व्यापारियों को अब कमाने का मौका मिला है। इस महीने में महज पांच दिन ही लगन है और  शादियों की भरमार है।
विज्ञापन


सक्षम लोग बेटियों के लिए हीरा और कुंदन जड़ित डिजाइनर भारी आभूषण खरीद रहे हैं जबकि सामान्य लोग हल्के और देखने में भड़कीले आभूषणों की मांग कर रहे हैं। अबकी 19, 20, 22, 26 और 27 अप्रैल को वैवाहिक मुहूर्त है। तिथियां कम होने के कारण इस बार हर दिन तगड़ी लगन है। लोगों ने शादियों की तैयारियां तेज कर   दी हैं।


 एक माह से अधिक समय तक सराफा कारोबारियों की हड़ताल के चलते लोग शादी की तैयारियों में लगे लोग जेवर की खरीद नहीं कर सके थे। तमाम शादियां अचानक तय हुईं हैं। ऐसे लोगों को तैयारियों के लिए समय कम मिला है। लगन के मौसम में आभूषणों की मांग के चलते सोने की कीमत 28000 से बढ़कर 28900 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। सराफा व्यापारी जयप्रकाश अग्रहरि के मुताबिक लगन के मौसम में भारी और हल्के तथा भड़कीले आभूषणों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन



संपन्न लोगों में सबसे अधिक मांग हीरा और कुंदन जड़ित भारी आभूषणों की है जबकि सामान्य लोग हल्के तथा भड़कीले आभूषण लेना चाहते हैं। ग्राहक जेवरात की खरीद को लेकर जागरूक हुए हैं और हालमार्क वाले आभूषण चाहते हैं। सबसे अधिक बांबे और दिल्ली में बने डिजाइनर आभूषणों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें