वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित 20वें वार्षिक वेलफेयर उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम को लोगों ने सराहा। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
समारोह में बच्चों ने नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रवक्ता डा. सूर्यनाथ पांडेय को तथा पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हार्टमनपुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर को दिया गया।
विद्यालयों सेंट जांस, सेंट मेरी, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल, न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल, एचएन अर्बन पब्लिक स्कूल, रैनबो मॉडल स्कूल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया। पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी श्री सिंह ने हर संभव सहायता करने की बात कहीं।
विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड ग्रीन हॉस्पिटल के निदेशक डा. मुुकेश सिंह ने क्लब की प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रहे मनिहारी के प्रमुख्स प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना की। स्वागत क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, जनपद गर्वनर पवन पाडेंय, उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, मनोज दूबे, अजय यादव, धर्मेंद्र सिंह ने किया।