फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फाटक रहा बंद, साढ़े चार घंटे लगा जाम

विज्ञापन
अमारी स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक की पैचिंग करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के अमारी रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पैचिंग का कार्य किया गया। इस दौरान रेलवे फाटक बंद रहा। जिससे सड़क पर साढ़े चार घंटा तक जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर 3 बजे से देर शाम साढ़े सात बजे तक रेलवे फाटक बंद रहा। इससे बिहार की ओर जाने वाले ट्रेलरों वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक बंद होने के कारण छोटे वाहन चालक किसी तरह अगल-बगल के ग्रामीण मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचते रहे। जबकि भारी वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर ट्रेलरों की कतार लगने से राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पैचिंग के कार्य के कारण रेलवे फाटक बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें