फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 घंटे में 48 बार बंद होता है फाटक, जाम में फंसते हैं लोग

विज्ञापन
जखनिया रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने के बाद लगा जाम-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर/जखनिया। जखनिया रेलवे स्टेशन के उत्तर में जखनिया बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 17-ए पर प्रत्येक 30 मिनट में एक बार रेलवे फाटक बंद होता है। इस तरह से 24 घंटे में 48 बार रेलवे फाटक बंद किया जाता है। जब ट्रेनें गुजरती हैं, तब आठ से 10 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद रहता है। इसके कारण लोगों को घंटों जाम जाम से जूझना पड़ता है। लोग लंबे समय से अंडरपास अथवा आरओबी बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जखनिया के अच्छेलाल चौहान, रामबन के कन्हैया यादव, मदरा मंझनपुर के विकास पटेल, बारोडीह के हरिकेश शर्मा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग संख्या 17-ए बाजार में स्थित है। इसकी वजह से यहां यातायात का दबाव काफी ज्यादा रहता है। जब-जब रेलवे फाटक बंद होता है, तो लंबा जाम लग जाता है। जाम में फंसने के कारण लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। जाम में एंबुलेंस व स्कूली वाहन तक फंस जाते हैं।
जाम से बचने के लिए कुछ लोग रेलवे क्रॉसिंग से गुजरे बगल के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, रास्ते की स्थिति अच्छी न होने के कारण वाहन चालक यहां से आवागमन में गुरेज करते हैं। लंबे समय से रेलवे अधिकारियों से मांग की जा रही है कि रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास या फिर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है। आसपास के 20 गांवों के लोग प्रतिदिन जखनिया बाजार आते हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में भुड़कुड़ा, जलालपुर धनी, बैरख, मदरा, मंझनपुर, चौजा, मुड़ियारी, कवला जखनिया, पड़री, दामोदरपुर, पनिक्सा आदि गांव शामिल हैं। वहीं, इस रेलवे रूट पर करीब 56 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें और मालगाड़ियां शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग संख्या 17-ए पर अंडरपास या फिर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
000
बोले लोग....
रेलवे क्रॉसिंग संख्या 17-ए बाजार में स्थित है। इसके कारण यातायात का दबाव ज्यादा रहता है। यहां अंडरपास या फिर ओवरब्रिज का निर्माण होना चाहिए।
- मनीष सिंह, बैरख
000
हर आधे घंटे में ट्रेनें गुजरती है और रेलवे फाटक बंद कर दिया जाता है। ऐसे में हर समय जाम की समस्या बनी रहती होती है। दिन में कई बार जाम से जूझना पड़ता है।
- महेंद्र यादव, पनिक्सा
000
रेलवे क्रॉसिंग के जाम का असर व्यवसाय पर पड़ता है। जाम लगने के कारण ग्राहक दुकानों से दूर होते जा रहे हैं। इसका खामियाजा व्यवसायियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- नितिश्वर पांडेय, खेमपुर
000
रेलवे क्रॉसिंगों पर अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण करना रेलवे के नीतिगत विषयों में शामिल है। इसके बावजूद इसके के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
- दिनेश कुशवाहा, जखनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें